फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

46 ग्राम स्मैक बरामद

विज्ञापन
जसपुर पुलिस टीम के साथ आरोपी महिला। संवाद - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर/जसपुर/काशीपुर। पुलिस की एडीटीएफ शाखा ने बगवाड़ा क्षेत्र से 23.44 ग्राम स्मैक के साथ लाइनमैन सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की बाइक को भी सीज कर दिया है।
विज्ञापन

एडीटीएफ प्रभारी विनोद जोशी पुलिस टीम के साथ शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे बगवाड़ा क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। कोतवाली पुलिस के मुताबिक इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि करतारपुर गांव से दो युवक स्मैक लेकर आ रहे हैं। करतारपुर रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक युवक के कब्जे से 15.97 ग्राम स्मैक व दूसरे के कब्जे से 7.47 ग्राम स्मैक मिली। पुलिस पूछताछ में एक ने अपना नाम गांव माटखेड़ा, रामपुर निवासी तौफीक उर्फ भूरा लाइनमैन बताया। वहीं दूसरे युवक ने अपना नाम बिलासपुर, रामपुर निवासी लियाकत बताया। आरोपियों ने बताया कि वह रुद्रपुर में स्मैक बेचने के लिए लेकर जा रहे थे। पुलिस ने दोनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
जसपुर में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर उसके पास से 20.45 ग्राम स्मैक, 12180 रुपये, इलैक्ट्रॉनिक तराजू और बाइक बरामद कर जेल भेजा है। मौके से महिला का पुत्र फरार हो गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

शनिवार को घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह ने कहा कि पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह और कोतवाल अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नारायणपुर गांव में छापा मार कर बाला देवी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देख कर मौके से उसका पुत्र मोहित कुमार बाइक अपाचे (यूके 18 एम 8746) को छोड़कर फरार हो गया।
तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 20.45 ग्राम स्मैक,12180 रुपये, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और बाइक बरामद की। पूछताछ करने के दौरान पुलिस को महिला ने बताया कि उसका बेटा मोहित ठाकुरद्वारा से स्मैक लेकर आता है। वह घर पर इलेक्ट्रॉनिक तराजू में स्मैक को तोल कर स्मैक की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर 300 रुपये प्रति पुड़िया के हिसाब से बेचते हैं। एसपी ने बताया कि आरोपी बाला देवी और उसके पुत्र मोहित कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर महिला को जेल भेजा है। पुलिस टीम में सीओ वीर सिंह, कोतवाल अशोक कुमार सिंह, एसएसआई अनिल जोशी, एसआई विनय मित्तल, कांस्टेबिल सुभाष डुंगरियाल , राजेंद्र प्रसाद व सीमा आदि शामिल रहे।
इधर काशीपुर में शनिवार को एसआई देवेंद्र सिंह सामंत पुलिस टीम के साथ अल्ली खां क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। खालिक कॉलोनी पर सड़क किनारे बैठा एक युवक पुलिस देख भागने लगा। पुलिस ने मोहल्ला अल्ली खां निवासी मो. फैजान सिद्दीकी को पकड़ा। उसके पास से पन्नी में 3.02 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। फैजान ने बताया कि वह स्मैक का लती है। वह ठाकुरद्वारा से स्मैक खरीद कर लाया था। कुछ स्मैक उसने बेच दी थी। पुलिस ने उसके कब्जे से स्मैक बेचकर जुटाए गए 1030 रुपये बरामद किए हैं। आरोपी का एनडीपीएस एक्ट में चालान किया है। संवाद संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें