खटीमा। बारिश के मौसम में वन कर्मियों की कम होती सक्रियता को देखते हुए लोहियाहेड क्षेत्र के जंगलों मेें लकड़ियों की तस्करी बढ़ गई है। जलौनी लकड़ियों की आड़ में जंगलों में छोटे हरे-भरे पेड़-पौधों को काटकर साइकिल और ई-रिक्शा के माध्यम से ले जाया जा रहा है। लोहियाहेड के अलावा गौसीकुआं के जंगलों में पेड़ों का काटा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक गुमराह करने के लिए हरी लकड़ियों के किनारे सूखी लकड़ियों को बंडल में बांधा जा रहा है। अधिकांश लकड़ियां इस्लाम नगर और गोटिया क्षेत्र में पहुंचाई जा रही हैं। वन क्षेत्राधिकारी जीवन चंद्र उप्रेती ने बताया कि फोरेस्ट गार्डों को लकड़ी तस्करों पर नजर रखने के लिए कहा गया है। जंगलों से लकड़ी तस्करी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। संवाद