बाजपुर। गांव नंदपुर नरका टोपा निवासी जोऐब ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बीती एक मई को वह अपने घर परिजनों से बातचीत कर रहा था। मोहल्ला संजय कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति उसके घर आया। वह देख लेने की धमकी देकर चला गया। इसके बाद वह बाजार गया तो चकरपुर मोड़ पर कुछ युवकों ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया। उन्होंने लाठी-डंडे, ईंट से हमला कर दिया। इससे उसके गंभीर चोट आई है। उसके परिजनों ने उसका सरकारी अस्पताल में इलाज कराया। संवाद