बाजपुर। हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित बरहैनी में तेंदुआ घूमता दिखाई दिया। दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे में घूमते तेंदुए की तस्वीर कैद हो गई। तेंदुए की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। तेंदुए दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत बनी है। ग्रामीणों ने बताया कि बरहैनी स्थित राजू बैटरी सर्विस के सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए के घूमने की तस्वीर कैद हुई है। वीडियो में हल्द्वानी से आ रही एक कार पर तेंदुआ झपटता दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। संवाद