फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यवसायी की सुरक्षा में लगा आरक्षी लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। रंगदारी की धमकी के बाद एक सराफा व्यापारी की सुरक्षा में लगे आरक्षी को एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। उसके स्थान पर पुलिस लाइन से दूसरा सशस्त्र आरक्षी भेजा गया है।
विज्ञापन

बीती एक नवंबर को शिवनगर कॉलोनी निवासी श्री गुरु ज्वैलर्स के स्वामी पुरुषोत्तम वर्मा, उसके भांजे आनंद ज्वैलर्स के स्वामी विवेक वर्मा और अशोक ज्वैलर्स के स्वामी गौरव अग्रवाल से फोन कॉल पर क्रमश: 50 लाख, 30 लाख और 50 लाख की रंगदारी मांगी थी। केस की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस उस नंबर की प्रोवाइडर कंपनी की तलाश में जुटी है जिस कंपनी के नंबर से धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद तीनों व्यापारियों के साथ एक-एक सशस्त्र आरक्षी तैनात किया गया है। इसमें से एक आरक्षी गंगा प्रसाद मुख्य बाजार के व्यापारी पुरुषोत्तम वर्मा के साथ तैनात था। विभाग की ओर से उसे थ्री नॉट थ्री रायफल दी गई थी।
पिछले दिनों व्यापारियों ने एसपी अभय सिंह से मिलकर अपनी सुरक्षा वापस लौटाने की पेशकश की थी। उनका कहना था कि थ्री नॉट थ्री रायफल के बूते उनकी सुरक्षा संभव नहीं है। जांच के दौरान पाया गया कि असलहे को लेकर व्यापारियों को गुमराह करने में गार्ड गंगा प्रसाद की भूमिका रही है। एसपी अभय सिंह की रिपोर्ट पर आरक्षी गंगा प्रसाद को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उसके स्थान पर एसएलआर रायफल के साथ प्रेम सिंह को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें