फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में कार्मिकों की भर्ती में नहीं अपनाई गई विधि संगत प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। अर्बन कोऑपरेटिव बैंक काशीपुर में कथित भर्ती घोटाले के आरोपों की जांच पूरी हो गई है। जांच अधिकारी जिला सहकारी अधिकारी काशीपुर प्रेम प्रकाश ने जांच पूरी कर रिपोर्ट जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियां रुद्रपुर को भेज दी है। रिपोर्ट में जांच अधिकारी ने माना कि बैंक में कार्मिकों की भर्ती में अपनाई गई प्रक्रिया विधि संगत नहीं थी। 21 कार्मिकों की भर्ती में नियमों की अनदेखी की गई। मामले में शिकायकर्ता किसान ने सोमवार को यह रिपोर्ट सार्वजनिक भी कर दी। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद बैंक संचालक मंडल और भर्ती हुए कार्मिकों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

सीमावर्ती गांव वीरपुर फतेहउल्लापुर निवासी किसान सौविर सिंह ने बीते दिनों जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियां ऊधमसिंह नगर को पत्र भेजा था। उन्होंने बताया था कि काशीपुर की अर्बन कोऑपरेटिव बैंक में कर्मचारियों की भर्ती में धांधली की गई है। अयोग्य लोगों को बैंक में नौकरी पर रख लिया गया है। नियमानुसार किसी को भी बैंक में नौकरी पर रखने से पहले अखबार में विज्ञप्ति निकाली जानी चाहिए। परीक्षा के लिए कोई केंद्र तय कर परीक्षा कराई जानी चाहिए थी।
भर्ती की जानकारी सार्वजनिक किए बिना बैंक में भर्ती नहीं की जा सकती लेकिन काशीपुर अर्बन कोआपरेटिव बैंक में हुई भर्तियों में कथित तौर पर घोटाला किया गया है। भर्ती में नियमों का ध्यान नहीं रखा गया। ऐसे में वह भर्ती करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। शिकायती पत्र पर अपर जिला सहकारी अधिकारी ने जांच की। जांच में उन्होंने भी भर्ती में नियमों को दरकिनार करने की बात कही है। रिपोर्ट जिला सहायक निबंधक को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें