फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर की कालोनी में गुलदार की चहलकदमी सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
काशीपुर में मानपुर रोड स्थित यादव कालोनी में सीसीटीवी में कैद तेंदुआ। संवाद - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। बीती देर रात मानपुर रोड रोड पर स्थित एक कॉलोनी में तेंदुए का जोड़ा दिखाई देने से कॉलोनीवासियों में दहशत है। तेंदुए का जोड़ा एक घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया।
विज्ञापन

काशीपुर और ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते लगभग डेढ़ माह पूर्व क्षेत्र में तेंदुए द्वारा मवेशियों को निवाला बनाए जाने के बाद क्षेत्र में तेंदुए की आमद से लोगों में दहशत है। तब वन विभाग की ओर से मानपुर रोड स्थित एक कॉलोनी के पास लगाए पिंजरे में एक तेंदुए के कैद होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली थी।
इधर दो दिन पहले कुंडा थाना क्षेत्र के दुर्गापुर किलावाली के रहने वाले रामकुमार की दो गायों पर हमले के बाद सोमवार देर रात तेंदुआ नगर क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक बार फिर चहलकदमी करते हुए पाया गया। इस बार तेंदुए की चहलकदमी मानपुर रोड स्थित यादव कॉलोनी गुरुनानक राइस मिल के पास रहने वाले सीताराम भल्ला के यहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी में दो तेंदुए सड़क पर साफ देखे जा सकते हैं। इससे कॉलोनीवासी दहशत में हैं। बीते दिनों विधायक त्रिलोक सिंह चीमा भी वन विभाग से तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग कर चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें