फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियों अनियंत्रित होकर पलटी, महिला की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
बाजपुर घटना स्थल पर जमा लोग। संवाद - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
बाजपुर। हल्द्वानी राजमार्ग पर एक पेट्रोल पंप के पास तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में स्कॉर्िपयो सवार एक महिला की मौत हो गई। चार अन्य घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रविवार को अल्मोड़ा निवासी ललित जनौटी अपने परिवार के सदस्यों के साथ स्कार्पियो से काशीपुर जा रहे थे। गाड़ी में कुल 09 लोग सवार थे। हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप के पास एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में शांति देवी, चंपा, बसंती, शीला, शिवानी, विनीता गंभीर रूप से घायल हो गए।
लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने शांति देवी (52) को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्कार्पियो ललित खुद ही चला रहा था। ललित का रिश्ता काशीपुर से हुआ है। सगाई के लिए उसका परिवार वहां जा रहा था। शांति देवी की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

मां की मौत से सगाई की खुशियां मातम में बदलीं
बाजपुर। अल्मोड़ा निवासी ललित जनौटी के पिता डूंगर सिंह की दो साल पहले मृत्यु हो गई थी। ललित अल्मोड़ा जिले में अवर अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। घर में शादी को लेकर परिवार में खुशी का माहौल बना था। काशीपुर से ललित का रिश्ता तय हुआ था। इसके चलते सगाई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार के लोग स्कार्पियो में सवार होकर काशीपुर जा रहे थे। किसी को नहीं मालूम था कि सगाई की खुशियां मातम में बदल जाएंगी। ललित के सिर से दो साल पहले पिता और अब मां का भी साया उठ गया। इसको लेकर परिवार वाले बहुत दुखी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें