फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के दौरान जिले में प्रतिबंधित रहेंगे भारी वाहन

विज्ञापन
काशीपुर आईजीएल क्लब में उपस्थित यूपी व उत्तराखंड पुलिस के आला अधिकारी। संवाद - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। कांवड़ यात्रा के दौरान जिले में भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। आईजीएल में हुई यूपी और उत्तराखंड के पुलिस अधिकारियों की अंतरराज्यीय बैठक में यह तय किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ियों के जत्थेदारों से निकलते समय थाने में सूचना देने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित बैठक के दौरान अधिकारियों ने कहा कि दो साल बाद कांवड़ यात्रा इस बार हो रही है। ऐसे में पहले से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। बैठक में शामिल बिजनौर, बरेली और मुरादाबाद सहित कई मंडल व जिलों के पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अगर भारी वाहनों का आवागमन होता रहेगा तो यह कांवड़ियों के लिए खतरनाक हो सकता है। कांवड़ियों के दुर्घटना का शिकार होने की आशंका है। ऐसे में ऊधमसिंह नगर में कांवड़ यात्रा के दौरान भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया जाए। इस पर उच्च अधिकारियों ने सहमति जता दी।
इस दौरान चर्चा हुई कि 22 से 26 जुलाई तक जिले में भारी वाहनों को प्रतिबंधित किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि वॉलिंटियर्स की सहायता कांवड़ यात्रा के दौरान ली जाएगी। पुलिस भारी संख्या में बॉडी वार्म कैमरों से लैश रहेगी। सभी कांवड़ियों से अनुरोध है कि वह पहचान पत्र लेकर आएं। यात्रा पर निकलने से पहले जत्थेदार अपने साथियों के नामों की सूची थाने में दे दें ताकि पुलिस को सहूलियत हो सके। कोरोनाकाल के दौरान अच्छा काम करने वाले एसपीओ को दोबारा से एक्टिव किया जाएगा और उनकी सहायता कांवड़ यात्रा के दौरान ली जाएगी। सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बना दिया गया है। यात्रा के दौरान होमगार्ड की भी मदद ली जाएगी।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा दो साल बाद शुरू हो रही है। ऊधमसिंह नगर कांवड़ यात्रा के मामले में संवेदनशील है। सितारगंज में एक बड़ी घटना पूर्व में हो चुकी है। इसे गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा की रणनीति बनाई गई है। आईजी और डीआईजी से लेकर इंस्पेक्टर और एसओ स्तर तक के अधिकारियों ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में सुरक्षा, शांति और रूट व्यवस्था को लेकर फैसले लिए गए। -नीलेश आनंद भरणे, डीआईजी कुमाऊं।
बैठक के दौरान निर्णय लिया गया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान भारी वाहन ऊधमसिंह नगर में प्रतिबंधित रहेंगे। संभव है कि 22 से 26 जुलाई के बीच भारी वाहनों का प्रवेश जिले में प्रतिबंधित किया जाए।
विज्ञापन

-चंद्रमोहन सिंह, एसपी काशीपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें