फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: काशीपुर में दिनदहाड़े तीन युवक अस्सी हजार रुपये की नकदी छीन कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। बैंक से पैसे निकाल कर पैदल घर लौट रहे एक व्यक्ति से तीन युवकों ने दिनदहाड़े करीब अस्सी हजार रुपये छीन लिए और फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दिन दहाड़े हुई घटना से क्षेत्र में दहशत है।
विज्ञापन

आवास विकास निवासी नीरज गुप्ता बृहस्पतिवार को काशीपुर बाजार में स्थित अल्मोड़ा अर्बन बैंक से अपने खाते से अस्सी हजार रुपये निकाल कर पैदल घर जा रहे थे। दोपहर करीब 1:05 बजे आवास विकास मोड़ पर एक युवक ने साइकिल से टक्कर मार दी। जब तक वे कुछ समझ पाते दो अन्य युवक नीरज गुप्ता से अस्सी हजार रुपये छीन कर फरार हो गए। शोर मचाने पर आपपास लोग एकत्र हुए तब तक तीनों युवक फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने मुआयना किया। बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपियों की साइकिल अपने साथ ले गई है लेकिन साइकिल से बदमाशों की पहचान हो पाएगी या नहीं इस संबंध में कोई कुछ नहीं कह पा रही है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें