फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हार्न बजाने से गुस्साए चालक ने दो लोगों को पीटा

Fri, 24 Feb 2023 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। हार्न बजाने से गुस्साए एक कार चालक ने दो लोगों की पिटाई कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। माता मंदिर रोड निवासी व्यापारी विवेक मेहरोत्रा ने तहरीर में बताया कि उनका कर्मचारी राजपाल सिंह 21 फरवरी को टाटा 407 से काशीपुर आ रहा था। खड़कपुर देवीपुरा में शुगर मिल के पास आगे चल रही कार को ओवरटेक करने के लिए उसने हॉर्न बजाया तो कार चालक हरविंदर सिंह नाराज हो गया। हरविंदर ने राजपाल और टाटा 407 के मालिक अभय कुमार को पीट दिया। विवेक का आरोप है कि वे बाइक से आ रहे थे, बीचबचाव में हरविंदर ने उनके साथ भी मारपीट की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें