फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जग्गा ने दिल्ली में 20 लाख रुपये में की थी युवक की हत्या

Sat, 08 Apr 2023 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जनवरी में पाकिस्तानी में बैठे विदेशी हैंडलर के इशारे पर प्रमाण के लिए आतंकी जग्गा ने नौशाद के साथ मिलकर दिल्ली में एक युवक की हत्या बीस लाख रुपये के लिए की थी। इसके बाद दोनों आरोपियों को किसी बड़े अभियान को अंजाम देना था। हत्या की रकम और असलहे का इंतजाम विदेशी हैंडलर ने हवाले के जरिए दोनों तक पहुंचाया था। हालांकि घटना के बाद उन्हें सिर्फ छह लाख रुपये मिले थे। शेष मिलने से पहले दिल्ली पुलिस ने दबोच लिया था।
विज्ञापन

12 जनवरी को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की गिरफ्त में आए कोपा कृपाली गुलरभोज निवासी जगजीत सिंह उर्फ जग्गा और दिल्ली निवासी नौशाद ने एक युवक की हत्या कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि आतंकी नौशाद के संपर्क में आने के बाद वह पाकिस्तान में कथित विदेशी हैंडलर सुहैल के संपर्क में आ गया। उधर, विदेशी हैंडलर ने उन्हें देश में कई लोगों की हत्या करने के निर्देश दिए। बदले में उसने रुपये और असलहे देने की बात की। इसके अलावा उसने हत्या करने का प्रमाण दिखाने की बात की। इस पर आतंकी ने नौशाद के साथ मिल कर एक युुवक की दिल्ली में हत्या कर दी। इसके बाद विदेशी हैंडलर को वारदात का पूरा वीडियो भेजा। इसके बाद हैंडलर ने उन्हें हवाला के जरिये छह लाख रुपये और कुछ विदेशी असलहे भेजे। जोकि दो-दो लाख रुपये की किस्त में तीन बार उनके पास पहुंचे। हालांकि शेष रुपये भी उनके पास आने थे लेकिन इसके पहले पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

दिल्ली में रहने के दौरान किया अफीम का कारोबार
रुद्रपुर। पटियाला से नौशाद के पास दिल्ली आने के बाद आतंकी जग्गा ने कुछ दिनों तक अफीम का कारोबार किया। इस दौरान उसने और भी कई तरह के नशे के कारोबार अपनाए। इसके बाद वह नौशाद की मदद से विदेशी हैंडलर के संपर्क में आ गया। दिल्ली के जहांगीरपुर में रहने के दौरान आतंकी जग्गा और नौशाद एक ही घर में रहते थे। जबकि जग्गा दूसरी मंजिल में रहता था और नौशाद पहली मंजिल में रहता था।
विज्ञापन


अर्शदीप के जरिए लोकल के गैंगस्टर के संपर्क में आया जग्गा
रुद्रपुर। कनाडा में बैठे खालिस्तानी टाइगर फोर्स के आका अर्शदीप ढल्ला से आतंकी जग्गा का संपर्क था। बताया जा रहा है कि उसी के माध्यम से लोकल के भी कुछ गैंगस्टर के संपर्क मेें आ गया। इस दौरान वह कई गैंगस्टर के संपर्क में है जो जेल में रह कर भी उसकी मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें