फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मजदूरी छोड़ी तो श्रमिक को पीटकर घायल किया

Mon, 27 Mar 2023 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज किया
विज्ञापन

खटीमा। पुरनापुर बेरीघाट गांव में कुछ लोगों ने मजदूरी छोड़ने पर एक श्रमिक पर डंडों व फंटी से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज किया है। पुरनापुर निवासी भगवान दास ने तहरीर में कहा कि बेरीघाट में गुरप्रीत सिंह के फार्म पर मजदूरी का काम करता था। 24 मार्च को उसने उनका हिसाब चुकता कर काम छोड़ दिया। शनिवार को वह भगवंत सिंह खालसा के साथ दिन में करीब दो बजे खेत में दवाई डाल रहा था। इसी बीच गुरप्रीत सिंह और गुरमीत सिंह वहां आ गए। ये दोनों जबरन पकड़कर अपनी राइस मिल ले गए। यहां उसकी पिटाई कर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों पर आईपीसी की धारा 323, 342, 504 व 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें