फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: स्वच्छता की आदतों के बारे में किया जागरूक

Sun, 04 May 2025 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में व्यक्तिगत स्वच्छता देखभाल विषय पर प्रो. डॉ. रीता सिंह रघुवंशी ने विद्यार्थियों को विभिन्न जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत स्वच्छता न केवल शरीर को रोगमुक्त रखने में सहायक है, बल्कि यह मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्म-विश्वास को भी बढ़ाती है। उन्होंने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में अपनाई जाने वाली स्वच्छता की आदतों के बारे में जागरूक किया। प्रशिक्षण में संतुलित आहार के महत्व पर भी चर्चा की गई। डॉ. रघुवंशी ने बताया कि उचित मात्रा में पोषक तत्वों का सेवन शरीर को स्वस्थ रखने के साथ जीवनशैली संबंधी रोगों से भी बचाता है। छात्रों ने विषय से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका डॉ. रघुवंशी ने सरल व सारगर्भित जवाब देकर समाधान किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें