गदरपुर। बीते शुक्रवार को आई आंधी और ओलावृष्टि के दौरान ग्राम बरीराई स्थित श्रीराधा बल्लभ गोशाला को भारी नुकसान हुआ है। गोशाला में चारा रखने के बनाए गए भूसे के छप्पर और झोपड़ियां नष्ट हो गईं। कर्मचारियों के लिए बनाए गए कमरे भी प्रभावित हुए हैं। गोशाला के अध्यक्ष विनोद बजाज और महासचिव प्रमोद बजाज ने बताया कि प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान के कारण चारे के भंडारण और अन्य व्यवस्थाओं में दिक्कत आ रही है। तहसीलदार लीना चंद्रा धामी ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल को गौशाला में हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। संवाद