बाजपुर। शहीद भगत सिंह चौक के पास स्थित एक दुकान में मंगलवार को गाय और सांड़ घुस गए। गोवंशीय पशुओं ने दुकान में तोड़फोड़ कर दी। दुकान स्वामी नाजिम ने भागकर जान बचाई। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद गोवंशीय पशु को दुकान से बाहर निकाला। नाजिम ने बताया कि दोनों गोवंशीय पशु ने दुकान में रखा लैपटॉप, मोबाइल फोन, सीसीटीवी कैमरे सहित करीब एक लाख रुपये के सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया। नगर क्षेत्र में लावारिस पशुओं का आतंक से व्यापारी सहित अन्य लोग परेशान है। नागरिकों ने लावारिस पशुओं को पकड़कर गोशाला या अन्य स्थान पर सुरक्षित छोड़ने की मांग की है।