फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य सीमा पर कोरोना सैंपल लिए

विज्ञापन
खटीमा में उत्तराखंड एवं यूपी सीमा पर हल्दी घेरा बैरियर पर कोरोना जांच सैंपल लेती स्वास्थ्य विभा? - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बॉर्डर पर कोरोना जांच तेज कर दी है। टीम ने हल्दी घेरा स्थायी बॉर्डर पर 200 लोगों के कोरोना सैंपल लिए। डॉ. संदीप मिश्रा के नेतृत्व में उत्तराखंड एवं यूपी सीमा पर बनाए गए हल्दी घेरा बैरियर पर अन्य राज्यों से आने वाले प्रवासियों की लगातार एमएसटी टीम कोरोना जांच कर रही है। डॉ. मिश्रा ने बताया कि प्राइवेट वाहनों एवं रोडवेज बसों को रोककर सीमा में प्रवेश करने वालों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को 200 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। टीम में डॉ. शैलजा त्रिपाठी, नूपुर पांडे, विनीत, महेंद्र सिंह बिष्ट, राम प्रवेश आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें