फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्वसरमा को कोर्ट ने किया तलब, जानिये पूरा मामला

Sun, 17 Sep 2023 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर टिप्पणी करने के मामले में तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्वसरमा को समन जारी कर 21 सितंबर को कोर्ट में पेश होने का नोटिस भेजा है।
विज्ञापन


अधिवक्ता आरपी सिंह ने बताया कि असम के सीएम हिमंत बिश्वसरमा ने वर्ष 2022 में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के दौरान किच्छा में हुई जनसभा में राहुल गांधी को लेकर टिप्पणी की थी। इसे लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ. गणेश उपाध्याय ने उनके खिलाफ किच्छा थाने में तहरीर दी थी। सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने जिला एवं सत्र न्यायालय में परिवाद दाखिल किया था।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में डॉ. उपाध्याय के बयान दर्ज हुए। डॉ. उपाध्याय ने कहा कि विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान 11 फरवरी 2022 को असम के मुख्यमंत्री किच्छा के इंदिरा गांधी मैदान में एक उम्मीदवार के प्रचार में जनसभा कर रहे थे। उन्होंने विद्वेष भावना से राहुल गांधी और उनकी मां के पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। अधिवक्ता आरपी सिंह ने बताया कि इस मामले में तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश ऊधम सिंह नगर मीना देउपा ने समन जारी कर सीएम बिश्वसरमा को 21 सितंबर को न्यायालय में पेश होने का नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें