बाजपुर। देशभर में बेटियों के साथ हो रहे जघन्य अपराध और बीते दिनों काशीपुर में 18 वर्षीय छात्रा की हत्या की घटना से गुस्साए दंपती ने जूतों का माला पहनकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। रविवार को कर्मयोग एवं सहयोग साधना समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा और उनकी पत्नी मीरा वर्मा जूतों की माला पहन कर घर से पैदल यात्रा कर शहीद भगत सिंह चौक पहुंचे। दंपती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बेटियों के साथ हो रहे दुष्कर्म की घटनाओं पर रोक लगाने और 2012 के बाद दुष्कर्म, हत्या की शिकार बेटियों के परिवारों को एक एक करोड़ मुआवजा देने की मांग की। दंपती लंबे समय से महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों के विरोध में इसी तरह से प्रदर्शन कर रहा है। संवाद