फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के नेतृत्व में देश की बनी विश्व में पहचान: शांतनु

Mon, 15 Apr 2024 03:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
 रुद्रपुर में जनता को संबोधित करते केंद्रीय राज्यमंत्री शांतनु ठाकुर।
विज्ञापन
रूद्रपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री मंत्री शांतनु ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की विश्व में पहचान बनी है। उनका कार्यकाल आमजन को समर्पित रहा है।
विज्ञापन


शनिवार देर शाम मतुआ संप्रदाय के बड़े चेहरे और केंद्रीय राज्यमंत्री शांतनु ने नैनीताल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के पक्ष में संजयनगर खेड़ा व आदर्श इंद्रा बंगाली काॅलोनी में जनसभाओं को संबोधित किया। देवभूमि के विकास में पीएम ने एतिहासिक काम किए। सीएए कानून आज देश में मिसाल बना हुआ है। भाजपा में बंगाली समाज का उत्थान हो रहा है। उन्होंने मतदाताओं से राष्ट्र हित मे प्रधानमंत्री मोदी को मजबूत करने की अपील की। वहां विधायक शिव अरोरा, दर्जामंत्री उत्तम दत्ता, विधानसभा प्रभारी प्रकाश हरबोला, सुरेश कोली, राजकुमार साह, रोबिन विश्वास, शिव कुमार, ईश्वर मलिक आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें