फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर में नगर आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर पार्षदों ने दिया धरना

विज्ञापन
रुद्रपुर में बुधवार को नगर आयुक्त के खिलाफ धरना देते पार्षद। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर आयुक्त जयभारत सिंह के स्थानांतरण की मांग को लेकर बुधवार को पार्षदों ने ट्रांजिट कैंप स्थित वार्ड नंबर तीन में सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने नगर आयुक्त पर पार्षदों के साथ अभद्र व्यवहार करने व शहर का विकास कार्य ठप करने का आरोप लगाते हुए शीघ्र स्थानांतरण की मांग की। नगर आयुक्त के खिलाफ पार्षदों का विरोध लगातार पाचवें दिन भी जारी रहा। वार्ड नंबर तीन नेताजी सुभाष पार्क में नगर आयुक्त के खिलाफ धरना देते हुए पार्षदों ने कहा कि लॉकडाउन में पार्षदों का निगम कार्यालय में प्रवेश बंद किया गया है। विभिन्न समस्याओं के निस्तारण को कार्यालय जा रहे पार्षदों को गेट के भीतर नहीं जाने दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर आयुक्त के तानाशाही पूर्ण रवैये के कारण शहरी क्षेत्र का विकास कार्य ठप पड़ा हुआ है। शहर की सड़कें जर्जर हालत में हैं। जगह-जगह अतिक्रमण हो रहा है। उन्होंने नगर आयुक्त के शीघ्र स्थानांतरण की मांग की। सांकेतिक धरने के दौरान पार्षदों ने सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किया। वहां पर पार्षद विधान राय, किरन राठौर, सुशील चौहान, निमित शर्मा, शिव कुमार, अंबर सिंह, प्रकाश धामी, बबलू सागर आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें