बाजपुर। गोवंश संरक्षण टीम ने कोरोना योद्धा के रूप में कार्य कर रहे सीएचसी के पांच डॉक्टरों को शॉल ओेढ़ाकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में सीएमएस डॉ. पंकज माथुर, डॉ. मधु माथुर, डॉ. वीके सिंह आदि थे। सीएमएस डॉ. माथुर ने बताया कि कोरोना के दौरान डॉक्टर और उनकी टीम भी संक्रमित हो गई थी। फिर भी सीमित संसाधनों के बीच कार्य किया गया। वहां पर गणेश यादव, भगवान सिंह मियान, प्रियांशु गुप्ता, जोगिंदर यादव, विनीत मठपाल, पंकज कोली, प्रियांशु सक्सेना, राहुल ठाकुर आदि थे।