फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप कार्यकर्ताओं ने किया शुरू हर घर कोरोना मुक्त अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर/गदरपुर। आम आदमी पार्टी ने गांव बन्नाखेड़ा में सोमवार को हर घर कोरोना मुक्त अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान जिला संगठन मंत्री दीन दयाल सिंह और जिला कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रजीत सिंह बंटी ने बताया कि हर गांव के लिए टीम गठित की गई है। यह टीमें गांवों में जाकर ऑक्सीजन, तापमान की जांच करेंगी। पीड़ित को आवश्यकता अनुसार मेडिकल किट मुहैया कराएंगी। बाजपुर क्षेत्र के गांव हरिपुरा, हरसान, बरहैनी, बन्नाखेड़ा में ऑक्सीजन जांच केंद्र भी खोले गए है। केंद्रों पर कोई भी व्यक्ति जाकर अपना ऑक्सीजन और तापमान की जांच करवा सकता है। वहां मदन मोहन पंत, मो. फारुख, पूरन चंद्र चौबे, रविंदर कुमार शर्मा, गौरव सिंह, राधे राठौर, गुरजीत सिंह, डीएस रावत अभिषेक कुशवाहा आदि थे। इधर, गदरपुर में पार्टी की एक बैठक संगठन मंत्री अमरदीप सिंह की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें कार्यकर्ताओं को कोरोना वायरस से बचाव के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया। अमरदीप ने कार्यकर्ताओं को किट प्रदान करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में वितरित करने के निर्देश दिए। वहां पर रवि कुमार, डॉ. आनंद विश्वास, भुवन बिष्ट, डॉ. वली अहमद, मो. अहमद, तनु अरोरा, निशान सिंह, अजीत मौर्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें