नानकमत्ता। गुरुनानक इंटर कॉलेज में मंगलवार को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नानकमत्ता साहिब की ओर से पौधारोपण किया गया। कमेटी के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, सचिव हरभजन सिंह ने एनसीसी के कैडेट्स और छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय के प्रांगण में नीम, बकैन, बेल, जामुन, लीची, अमरूद, अशोक आदि के 100 पौधे। छात्र-छात्राओं को पौधों की सुरक्षा और देखभाल करने की शपथ दिलाई। वहां कमेटी के डायरेक्टर कुलदीप सिंह पन्नू, गुरुद्वारा प्रबंधक रंजीत सिंह ढिल्लों, प्रधानाचार्य तरसेम सिंह, सम्पूर्ण सिंह, तजिन्द्र सिंह, डॉ प्रशांत विश्वास, राजिंद्र कौर, निर्मल सिंह आदि थे। संवाद