बाजपुर के टीचर कालोनी में छिड़काव करता कर्मचारी।
- फोटो : BAZPUR
बाजपुर/जसपुर। नगर पालिका की ओर से सोमवार को गठित टीम ने कंटेनमेंट जोन घोषित टीचर कॉलोनी, मझरा प्रभु, सील किए तीन प्राइवेट अस्पताल और सीएचसी में सोडियम हाइपोक्लोराइड सॉल्यूशन का छिड़काव किया। नगर पालिका के ईओ जगदीश चंद्रा ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट मरीजों की संख्या बढ़ने पर कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था। इधर, जसपुर में साप्ताहिक बाजार बंदी के दौरान बाजार में ट्रैक्टर स्प्रे, टैंक से कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया। एसडीएम सुंदर सिंह की उपस्थिति में नगर के गुरुद्वारा रोड, काशीपुर रोड, सुभाष चौक, कोतवाली रोड, लकड़ी मंडी रोड, मुख्य बाजार, अब्दुल बारी चौक, ठाकुर मंदिर रोड, गांधी पार्क, ठाकुरद्वारा बस स्टैंड, अफजलगढ़ चौराहा धर्म कांटा, चांद मस्जिद, तकिया मस्जिद वाली रोड आदि क्षेत्र में सैनिटाइजेशन करवाया। वहां पर पालिका अध्यक्ष मुमताज बेगम, ईओ नजर अली, सफाई नायक महेंद्र सिंह, विनोद कुमार आदि थे।