फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन घोषित चन्द्रवाटिका का एक और व्यक्ति संक्रमित निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर घोषित कंटेनमेंट जोन चंद्रवाटिका में एक परिवार का दूसरा सदस्य भी संक्रमित निकला है। जबकि 28 जून को गाजियाबाद से आए परिवार का एक सदस्य पहले ही संक्रमित मिल चुका है। नोडल अधिकारी ने बताया कि चार सदस्यों में दो की पहले रिपोर्ट निगेटिव आई थी अब दुबारा सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है। इधर जांच टीमों ने एक को आइसोलेट व 11 को क्वारन्टीन वार्ड में भर्ती किया।    नागरिक अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ.वीपी सिंह ने बताया कि चन्द्रवाटिका में घोषित कंटेनमेंट जोन में चार में तीन लोगों की रिपोर्ट आ चुकी थी, इसमें परिवार के 35 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई है, जिसे रुद्रपुर भेज दिया है। 2 व तीन जुलाई को भेजे 52 सैम्पल में मात्र एक पॉजिटिव व शेष निगेटिव रिपोर्ट आई है। इधर लायंस स्कूल जांच सेंटर में जांच टीम लीडर डॉ.संदीप मिश्रा ने 42 लोगों की स्क्रीनिंग कर 8 को आईटीआई क्वारन्टीन वार्ड में भर्ती किया। इस बीच नदन्ना क्वारन्टीन वार्ड में तबियत बिगड़ने पर एक क्वारन्टीन को आइसोलेट किया। उधर नागरिक अस्पताल में डॉ.साक्षी आर्या, कविता बिष्ट ने स्क्रीनिंग कर दिल्ली, मुम्बई, जम्मू, कोलकाता से आए 8 लोगों में एक को क्वारन्टीन भर्ती, तीन को होम क्वारन्टीन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें