फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: धीमी गति से चल रहा निर्माण कार्य, यातायात हो रहा बाधित

विज्ञापन
सितारगंज में जेल कैंप रोड की एक लेन। संवाद
विज्ञापन
खटीमा। नगर के जेल कैंप रोड पर नाला निर्माण कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। यातायात बाधित होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दो महीने से नाला निर्माण को लेकर पीडब्लूडी ने सड़क का एक लेन अवरुद्ध कर रखा है। वहीं दूसरी ओर की लेन संकरी होने से आए दिन यातायात बाधित हो जाता है जिससे लंबा जाम लग जाता है और लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ती है। वार्डवासियों का कहना है कि मानसून आने को है और अब तक नाला निर्माण का कार्य पूरा नहीं हुआ। मानसून से पहले यदि इसे पूरा नहीं किया गया तो सड़क तालाब का रूप ले लेगी। पूर्व सभासद रवि रस्तोगी ने बताया कि एसडीएम रविंद्र सिंह को मामले से अवगत कराया गया जिस पर उन्हाेंने बंद सड़क की लेन को खोलने का आदेश दिया है।
विज्ञापन




टीचर्स कॉलोनी के जल निकासी को रास्ता बंद
सितारगंज। टीचर्स कॉलोनी के नालियों के जल निकासी का रास्ता बंद है। पूर्व सभासद रवि रस्तोगी ने बताया कि कॉलोनी की नालियों को, पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाए जा रहे नल से नहीं जोड़ा गया है। ऐसे में मानसून से पहले यदि दोनों नालों को नहीं जोड़ा गया तो टीचर्स कॉलोनी में जल जमाव की स्थिति पैदा हो सकती है। संवाद
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें