रुद्रपुर पुलिस लाइन गेट पर बनाई गई पुष्प वाटिका।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही लक्ष्मण सिंह राणा ने एक शानदार पुष्प वाटिका तैयार कर दी। मूलरूप से खकोली बिनता बग्वालीपोखर अल्मोड़ा निवासी लक्ष्मण सिंह राणा की तैनाती रुद्रपुर पुलिस लाइन में नवंबर 2020 में हुई थी। तैनाती के बाद ही उनकी गेट ड्यूटी लगा दी गई। अपनी ड्यूटी को बखूबी निभाने वाले राणा के मन में पुष्प वाटिका तैयार करने का ख्याल आया। उन्होंने अपने जेब खर्च से गमले, पौधे लाकर गेट के सामने सड़क के किनारे लगाकर पुष्प वाटिका तैयार करना शुरू कर दिया। वह नियमित समय निकालकर यहां पानी देने और अन्य काम में लग जाते थे। तीन महीने की मेहनत के बाद पौधों में फूल खिल गए हैं। ये फूल अब लाइन में हर एक अधिकारी, कर्मचारी को आकर्षित कर रहे हैं। सिपाही ने पुष्प वाटिका में गेंदा, गुलाब, पाम, गुल्हड़ समेत कई प्रजाति के पौधे लगाए हैं।