बाजपुर। तीन दिन पहले कोर्ट परिसर से पुलिस कस्टडी से एक आरोपी के भागने के मामले में एसएसपी अजय गणपति ने केलाखेड़ा थाने में तैनात सिपाही गणेश लेबियाल को लाइन हाजिर कर दिया है। बृहस्पतिवार को केलाखेड़ा पुलिस चाकू के साथ गिरफ्तार अमित निवासी गांव टांडा डालचंद को कोर्ट में पेश करने के लिए लेकर पहुंची थी। इस दौरान आरोपी अमित पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पुलिसकर्मियों ने करीब ढाई सौ मीटर दूर स्थित एक मैदान से उसको पकड़ लिया था। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया था। इस प्रकरण में सीओ विभव सैनी ने जांच की। प्रारंभिक जांच में सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही सामने आई थी। संवाद
सीओ विभव सैनी ने बताया कि एसएसपी अजय गणपति ने आरोपी के पुलिस अभिरक्षा से भागने के मामले को गंभीर लापरवाही बताया है। संवाद