फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: भूमिधरी के अधिकार को लेकर कांग्रेसियों ने देहरादून में दिया धरना

Wed, 06 Sep 2023 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
देहरादून में प्रदर्शन करते कांग्रेसी विधायक
विज्ञापन
बाजपुर/किच्छा। बाजपुर विधायक और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, खटीमा विधायक और उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार को देहरादून में विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा कक्ष के बाहर प्रदर्शन किया। विपक्ष ने एक मत होकर बाजपुर में चल रहे 20 गांव के आंदोलन के समर्थन में धरना दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऊधम सिंह नगर के बाजपुर में पूर्व डीएम की ओर वहां कि 5000 एकड़ भूमि में बसे 20 गांवों के निवासियों को उनकी भूमि अवैध घोषित करके भूमि खाली करने के आदेश दिए गए थे। जिन निवासियों को भूमि खाली करने के आदेश दिए है ये सभी राज्य के मूल निवासी हैं। बाजपुर के इन 20 गांव के लोग पिछले कुछ समय से भूमि बचाओ आंदोलन के नाम से प्रदर्शन कर रहे हैं। कहा कि जब तक सरकार अपना हिटलरशाही आदेश वापस नहीं लेती वे सरकार के खिलाफ ये लड़ाई सड़क से लेकर विधानसभा तक जारी रखेंगे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें