फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गैस सिलिंडर लेकर धरने पर बैठे कांग्रेसी

Fri, 03 Mar 2023 09:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सरकार पर लगाया बेतहाशा महंगाई बढ़ाने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। महिला कांग्रेस और महानगर कांग्रेस कमेटी ने एलपीजी गैस सिलिंडर की मूल्य वृद्धि पर शुक्रवार को डीडी चौक पर सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। खाली गैस सिलिंडर लेकर धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने सरकार पर महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा और महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि सरकार महंगाई रोकने में नाकाम हुई है। एक बार फिर घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम बढ़ाकर सरकार ने जनता की कमर तोड़ दी है। घरेलू गैस सिलिंडर का मूल्य 1073 से बढ़ाकर 1123 रुपये और व्यावसायिक गैस सिलिंडर का मूल्य 1844 रुपये से बढ़ाकर 2195 रुपये कर दिया है। सब्सिडी भी बंद कर दी है। उन्होंने कहा कि गैस सिलिंडर महंगा से केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना भी फेल हो गई है। इस मौके पर हरीश बाबरा, निशांत शाही, सोफिया नाज, ममता रानी, मोनिका ढाली, प्रीति साना, परमिंदर कौर, पार्षद राजेंद्र निषाद, गोपाल भसीन, सुनील आर्या, रामस्वरूप भारती, विजय यादव, अरशद खान, बाबू खान, अशफाक अंसारी, परवेज कुरैशी, आमिर हुसैन, फरमान, अबरार अहमद, उमर अली, कांता प्रसाद, विजय अरोरा, मोहन भारद्वाज, बाबू विश्वकर्मा, संजीव रस्तोगी, रामप्रसाद आदि थे।
विज्ञापन

-
फोटो-03 आरडीपी 01पी-रुद्रपुर के डीडी चौक पर धरना देते कांग्रेसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें