फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सड़क निर्माण के लिए कांग्रेसियों ने दिया धरना

Sun, 03 Dec 2023 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
दिनेशपुर के कालीनगर में धरना देते कार्यकर्ता।  
विज्ञापन
दिनेशपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षतिग्रस्त मटकोटा- दिनेशपुर- गदरपुर मार्ग के पुनर्निर्माण और चौड़ीकरण की मांग को लेकर कालीनगर बाजार में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और शीघ्र ही सड़क का कार्य शुरू नहीं होने पर आंदोलन चेतावनी दी।
विज्ञापन

शनिवार को पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन की अगुवाई में कार्यकर्ता कालीनगर बाजार में धरने पर बैठे। कहा कि सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। सड़क से लोगों का गुजरना दूभर हो गया है। क्षतिग्रस्त सड़क पर हो रहीं दुर्घटनाओं में अब तक दो दर्जन से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं।
प्रदेश महासचिव ममता हाल्दार ने कहा कि इस सड़क पर ट्रैफिक का भारी दबाव है। दिन रात सिडकुल की कंपनियों के बड़े लोडेड वाहन इस सड़क से गुजरते हैं। सिडकुल कर्मियों का आवागमन भी इसी मार्ग से होता है। ट्रैफिक दबाव के चलते सड़क का चौड़ीकरण कर फोरलेन बनाने की आवश्यकता है। यदि तत्काल सड़क का पुनर्निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन शुरू किया जायेगा।
विज्ञापन

वहां पर ब्लाॅक अध्यक्ष चंदन नयाल, युकां प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, नगर अध्यक्ष नारायण हाल्दार, आशुतोष राय, त्रिनाथ विश्वास, लक्ष्मी राय, कृष्णपद विश्वास, केके गाबा आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें