निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कांग्रेसी सड़क पर उतर गए। उन्होंने इंदिरा चौक पर निजी विद्यालय प्रबंधकों का पुतला फूंक कर रोष जताया।
बुधवार को कांग्रेसी इंदिरा चौक पर एकत्र हुए। उन्होंने निजी विद्यालय प्रबंधकों का पुतला फूंका। रोष व्यक्त करते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि निजी विद्यालयों की मनमानी दिनों दिन बढ़ती जा रही है। जबकि प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। स्कूल फीस दिनों दिन इतनी महंगी होती जा रही है कि आम आदमी अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने में असमर्थ हैं। प्रत्येक वर्ष बच्चों की ड्रेस बदल रही है। विद्यालय प्रबंधक बच्चों से निर्धारित दुकान से ही ड्रेस खरीदने का दबाव बना रहे हैं। उसके बाद कमीशन खा रहे हैं। इसी तरह कापी किताब में भी कमीशनखोरी चल रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि विद्यालयों पर रोक लगाई जाए। इस मौके जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा, सुनल चौहान, सोनू अनेजा, प्रमोद शर्मा, सुनील आर्या, मनीष गोस्वामी, आशीष कुमार, राजन ठुकराल, गगन कांडपालन, तुषार गर्ग, अंकुर वर्मा, हरेंद्र पाल, अंकुर बत्रा, प्रभात खुराना, सुमित बांगा, सचिन तनेजा, दीपक चौधरी, राजेंद्र बिष्ट, करमजीत सिंह, पवन शर्मा, अवतार सिंह आदि मौजूद थे।