सितारगंज में सीएम का पुतला जलाते पूर्व विधायक नारायण पाल व अन्य।
- फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब परिसर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वागत समारोह के दौरान नृत्य प्रकरण पर सीएम के माफी न मांगने पर कांग्रेसियों ने आक्रोश जताकर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। मुख्य चौराहे पर हुए प्रदर्शन में पूर्व विधायक नारायण पाल, जसवंत सिंह जस्सा, पूरन सिंह चौहान, गुरमेल सिंह, हर्षदीप सिंह, गगनदीप सिंह, कुलदीप सिंह, रमनदीप सिंह आदि थे।