फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कुमाऊं आयुक्त का घेराव करेगी कांग्रेस

Tue, 15 Oct 2024 02:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते आपराधिक और दुष्कर्म की मामलों से आक्रोशित कांग्रेस ने 21 अक्तूबर को कुमाऊं आयुक्त का घेराव करने जा रही है। सोमवार को सितारगंज पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने बताया कि 21 अक्तूबर को नैनीताल में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस कुमाऊं आयुक्त का घेराव करेगी। वह नानकमत्ता, खटीमा, काशीपुर, जसपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर प्रस्तावित कार्यक्रम की रणनीति पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा शासनकाल में अपराध बढ़ रहे हैं। आए दिन नई आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। प्रदेश में किसान परेशान हैं। अवैध खनन चरम पर है। ओवरलोड वाहनों से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और सरकार सिर्फ पैसा कमाने में लगी है। उन्होंने सितारगंज क्षेत्र से भी भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नैनीताल पहुंचने की अपील की। वहां पर नवतेज पाल सिंह, सौरभ चिलाना, उत्तम आचार्य, हरपाल सिंह, जिलानी अंसारी, सरताज अहमद, हरप्रीत सिंह हैप्पी, हसनैन मलिक, अख्तियार अहमद पटौदी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें