जसपुर। यूथ कांग्रेस के नगर अध्यक्ष मोईनुद्दीन मलिक ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता शनिवार को सुबह 10 बजे शहर में तिरंगा रैली निकालेंगे। रैली सेना के सम्मान में आयोजित की जाएगी। इसका नेतृत्व विधायक आदेश सिंह चौहान करेंगे। रैली गांधी पार्क से शुरू होकर झंडा चौक तक निकलेगी। उन्होंने नागरिकों से सेना के सम्मान में निकलने वाली रैली में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की।