फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कांग्रेस सेवादल ने सिक्किम के राज्यपाल का पुतला फूंका

Sun, 18 Oct 2026 02:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गूलरभोज। कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत गौतम का पुतला दहन कर आक्रोश जताया। सेवादल के नगर अध्यक्ष गोपाल मेहता और जिलाध्यक्ष मोहनीश चौधरी के नेतृत्व में एकजुट कार्यकर्ता सुभाष चौक पर पहुंचे। वक्ताओं ने कहा कि सीबीआई की अंतिम जांच से पहले भाजपा नेता गौतम को राज्यपाल बनाना चाल है। कांग्रेस कार्यकर्ता इसका हर मोर्चे पर पर्दाफाश करेंगे। भंडारी के स्वजनों को न्याय मिलने तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। वहां कांग्रेस नगर अध्यक्ष किशोर सामंत, शंकर सिंह नगरकोटी, श्याम सिंह देउपा,नंदाबल्लभ पांडे, निताई मंडल, सुमित बैरागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें