फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार अब आई तो देश में नहीं होंगे चुनाव : माहरा

Wed, 11 Oct 2023 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी माला पहनाकर पदाधिकारियों का स्वागत करते कांग्र
विज्ञापन
काशीपुर। देश में लोकतंत्र खतरे में है, यदि अब मोदी सरकार आई तो देश में आगे चुनाव नहीं होंगे। देश को सनातन धर्म के नाम पर बांटा जा रहा है। जब-जब कांग्रेस कमजोर हुई है, देश भी कमजोर हुआ है। नेकरधारियों के पास सत्ता है। हम सफेद टोपी पहनते हैं, इस पर लगा दाग साफ दिखाई देता हैं। वह काली टोपी पहनते हैं, उस पर लगा दाग दिखाई नहीं देता है। यह कहना था कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का। वह उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के प्रेक्षागृह में कुमाऊं मंडल के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बातों ही बातों में कहा आपसी मनमुटाव भुलाकर कांग्रेस को मजबूती दें।
विज्ञापन

सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने कहा कि भाजपा सरकार देवभूमि को शराब भूमि बनाने में लगी है। जो सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, उसी सरकार में देश की माता-बहनों पर अत्याचार हो रहा है। देश में किसानों की भूमि कब्जाई जा रहीं हैं। सरकारी नौकरियां खत्म की जा रही हैं। युवा रोजगार के लिये दर-दर भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना लाकर देश की सरहदों को कमजोर किया जा रहा है। यहीं नहीं चौथे स्तंभ को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस को एकजुट करना है तो आपसी मनमुटाव को दूर करना होगा। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य आदि का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने किया। वहां पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, महेंद्र पाल सिंह, जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा, सीपी शर्मा, संदीप सहगल, मुक्ता सिंह, आशीष अरोरा बाॅबी, एनसी सिंह बाबा, पूजा सिंह, मनोज जोशी, सुशील गुड़िया,अरुण चौहान, अलका पाल आदि थे।
विज्ञापन

क्या बोले नेता
- हम चुनाव की दहलीज पर खड़े हैं। उत्तराखंड में कांग्रेस ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। काशीपुर से नई शुरूआत होनी चाहिए। पार्टी के सामने बढ़ी चुनौती है। एकजुटता और समर्पण से ही हम लोग जीत हासिल कर सकते हैं। - यशपाल आर्या, नेता प्रतिपक्ष

- काशीपुर एनडी तिवारी की कर्मभूमि रही है, लेकिन आज यहां अकाल पड़ गया है। नेताओं और कार्यकर्ताओं की कमी नहीं है, बावजूद इसके हम चुनाव में पीछे रह जाते हैं। इसलिए हमें संगठित होने की जरूरत है। यहां से सांसद, विधायक व मेयर बनाना है। - आदेश चौहान, विधायक जसपुर।

- यदि हम संगठित नहीं हुए तो जो हाल पहले हुआ है, वह अब भी होगा। किसी भी जंग को लड़ने के लिए पहले योजना बनानी होगी। इसके लिए पोलिंग बूथ, सेक्टर अभी से बन जाने चाहिए। साथ ही उम्मीदवार भी अभी से तैयारी में जुट जाए। - गोपाल सिंह राणा, विधायक नानकमत्ता

- अब देश और राज्य की जनता बदलाव चाह रही है। यह हमारे लिए संजीवनी है। बस जरूरत है तो संगठित होने की। हम सभी को संगठित होकर संगठन को मजबूत करना होगा। तभी हमारी जीत निश्चित होगी। - सुमित ह्रदयेश, विधायक हल्द्वानी।

- राज्य में कांग्रेस को दोबारा वापस लाने के लिये बहुत मेहनत करने की आवश्यकता है। पार्टी जिसको भी टिकट दे उसे जिताने के लिये एकजुट होना जरुरी है। - गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष
- संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता है। ज्वलंत विषयों को कार्यकर्ता लोगों तक ले जाएं। वर्तमान सरकार लोगों को अतिक्रमण के नाम परेशान कर रही है। - मनोज तिवारी, विधायक अल्मोड़ा।


कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाए नेता
काशीपुर। कार्यकर्ता महासम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने जिलाध्यक्षों व महानगर अध्यक्षों के साथ अलग कमरे में बैठक ली। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को सक्रिय होने के निर्देश दिए। इस दौरान कहा एनएसयूआई, सेवादल, महिला कांग्रेस और युवा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सभी कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाए। शहरी क्षेत्र में 10 बूथों पर एक मंडल की नियुक्ति होगी। ग्रामीण क्षेत्र के अंदर प्रत्येक न्याय पंचायत में एक मंडल बनेगा। इस दौरान सभी पदाधिकारियों से सुझाव भी मांगें और उन सुझावों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन का गठन किया गया, जिसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के उत्तराधिकारियों को जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में कुमाऊं मंडल के सभी जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, पूर्व सांसद, वर्तमान विधायक मौजूद रहे।


मंच पर संगठन के अन्य पदाधिकारियों को जगह नहीं देने पर जताई नाराजगी
काशीपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने अपने संबोधन के दौरान आयोजकों से नाराजगी जताई। उन्होंने कहा यह कुमाऊं मंडल स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हो रहा है। बावजूद इसके मंच पर महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, कांग्रेसी पार्षद नेता औश्र सेवादल के पदाधिकारियों कोई स्थान नहीं दिया गया है। भविष्य में यदि कोई सम्मेलन हो तो संगठन के अन्य विभागों को भी स्थान दिया जाए।

काशीपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी माला पहनाकर पदाधिकारियों का स्वागत करते कांग्र

काशीपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी माला पहनाकर पदाधिकारियों का स्वागत करते कांग्र

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें