काशीपुर लोनिवि विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता करते जसपुर विधायक आदेश चौहान। संवाद
जसपुर के विधायक आदेश चौहान ने प्रेस वार्ता में किया एलान
काशीपुर। बाजपुर रोड पर निर्माणाधीन आरओबी को लेकर जसपुर विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा यदि तय तारीख तक आरओबी न बना तो कांग्रेसी विधायक आवास के बाहर धरने पर बैठ जाएंगे।
शुक्रवार को जसपुर विधायक आदेश चौहान ने पत्रकार वार्ता में कहा कि विधायक त्रिलोक सिंह चीमा और पूर्व विधायक ने आरओबी निर्माण 15 दिसंबर तक पूरा होने की बात कही है। आरोप लगाया कि विधायक क्षेत्रीय जनता को गुमराह कर रहे हैं। यदि 15 दिसंबर तक निर्माण पूरा नहीं हुआ तो कांग्रेसी विधायक आवास के बाहर धरने पर बैठ जाएंगे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के बावजूद आरओबी निर्माण न हो पाना दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि विधायक चीमा आरओबी निर्माण की अंतिम तारीख दे रहे हैं जबकि अभी तक रेलवे की फाइनल रिपोर्ट ही नहीं मिली है। वहां पर मनोज जोशी, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, संदीप सहगल, नितिन कौशिक, हिमांशु लंबरदार, मो. शहजाद आदि थे।
बसपा नगर अध्यक्ष ने भी दी धरने की चेतावनी
काशीपुर। बसपा नगर अध्यक्ष एमए राहुल ने चेतावनी दी यदि तय समय पर आरओबी निर्माण पूरा नहीं हुआ तो वह नगर निगम प्रांगण में धरने पर बैठ जाएंगे। संवाद