फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में बिना अनुमति साइकिल रैली निकालने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। पुलिस ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग के बीच बिना अनुमति के डीजल, पेट्रोल की मूल्य बढ़ोतरी के विरोध में साइकिल रैली के आरोप में 21 कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है, जिन पर लॉकडाउन के उल्लंघन का आरोप है। कोतवाली पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में एसआई अनिल कुमार चौहान ने कहा कि बुधवार की दोपहर 11.45 बजे मुख्य चौराहे पर टीम के साथ पहुंचा तो आरोप लगाया कि मुख्य चौराहे पर बिना अनुमति साइकिल रैली, मार्च निकालने के लिए लोग एकत्रित मिले। जिनको नियमानुसार मार्च निकालने के लिए अवगत कराया गया, जिसमें आरोपी भुवन कापड़ी, नासिर खान, बॉबी राठौर, रविश भटनागर, देवेंद्र कन्याल, परवीन सिंह पिंटू, राजू सोनकर, ताहिर, मोहसिन बेग, मुन्ना आढ़ती, नवीन जोशी, पंकज टम्टा, नरेंद्र आर्या, विनोद चंद, पंकज मेहता, प्रदीप, मुकेश कुमार, हिमांशु तिवारी, नीरज कन्याल, रवि अग्रवाल आदि लोग शामिल थे, उक्त आरोपियों द्वारा खटीमा मुख्य चौराहे से तहसील गेट तक बिना अनुमति के साइकिल मार्च निकाला गया। लॉक डाउन का उल्लंघन, बिना अनुमति के साइकिल मार्च, मास्क भी सही प्रकार से उपयोग में नहीं लाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ धारा 269, 270,271, महामारी अधिनियम 3, आपदा प्रबंधन अधिनियम 51बी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर दी है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें