दिनेशपुर। नगर के हार्डवेयर व्यवसायी वीरेंद्र विश्वास के पिता और गदरपुर मार्ग पर स्थित सत्संग देवघर मंदिर के व्यवस्थापक/लंगर प्रमुख कृष्णपद विश्वास (65) का आकस्मिक निधन हो गया। एक सप्ताह पहले दिल का दौरा पड़ने से उन्हें बरेली के राममूर्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान बुधवार की रात को उन्होंने दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार को स्थानीय मोक्ष धाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। शोक में गूलरभोज मार्ग का मार्केट दोपहर दो बजे तक बंद रहा। विधायक अरविंद पांडेय, हिमांशु सरकार, काबल सिंह, अनादि मंडल, राजेश नारंग, रवि सरकार, भवेष हाल्दार, सुदर्शन विश्वास आदि ने शोक व्यक्त किया है।