फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दूधनाथ मिश्रा के निधन पर जताया शोक

Tue, 23 Jul 2024 05:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर/पंतनगर/किच्छा। लोकतंत्र सेनानी दूधनाथ मिश्रा के निधन पर जिला बार एसोसिएशन और लोकतंत्र सेनानी संघ ने शोक जताया है। सोमवार को जिला बार एसोसिएशन के कार्यालय में दिवाकर पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में सदस्य जय महाशक्ति मिश्रा के पिता दूधनाथ मिश्रा के हृदयघात से निधन पर शोक जताया गया। जिला बार अध्यक्ष दिवाकर पांडेय ने कहा कि दूधनाथ ने किसान हित में काम किए थे। वहां सर्वेश कुमार सिंह, विकास तिवारी, कृृष्णचंद्र, पावेल कठायत, आशीष त्रिपाठी, शाहिद हुसैन, सुशीला मेहता, सीपी जोशी आदि थे। इधर, उत्तर प्रदेश उत्तराखंड लोकतंत्र सेनानी संघ की सभा में शोक जताया गया। लोकतंत्र सेनानी एडवोकेट सुभाष चंद्र छाबड़ा ने कहा कि डीएन मिश्रा महान संघर्षशील योद्धा थे। उन्होंने शोक प्रस्ताव पारित कर सरकार से गांव इंद्रपुर में उनकी मूर्ति स्थापित करने की मांग की। इधर, पंतनगर के कनकपुर इंदरपुर निवासी डाॅ. दूधनाथ मिश्रा के निधन पर सोमवार को आनंदपुर में शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ. गणेश उपाध्याय, राजकुमार पांडेय, मुन्ना लाल गुप्ता, शिवजी गुप्ता, दिनेश सिंह, विजय बहादुर गुप्ता, उपेंद्रनाथ तिवारी मौजूद थे। वहीं किच्छा में वरिष्ठ भाजपा नेता दूधनाथ मिश्र के निधन पर शोक जताया गया। नगर के अमर उजाला अभिकर्ता सुरेश खुराना ने उनके निधन पर शोक जताते हुए बताया कि वे 1975 की आपातकाल में मीसा के तहत जेल भेजे गए थे। वे एक ओजस्वी वक्ता थे। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र, मनोहर कांत ध्यानी के साथ पार्टी की सेवा की थी। इस दौरान पूर्व मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट, राज किशोर त्रिपाठी, राजेश शुक्ला, हितेंद्र त्रिपाठी, विपिन जलहोत्रा, राजेश तिवारी, स्वतंत्र राय, प्रेम नारायण श्रीवास्तव ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें