काशीपुर। मोहल्ला ओझान स्थित चारों धाम शिव मंदिर में चल रही नौ दिवसीय संगीतमय राम कथा का विश्राम हो गया। समापन पर व्यास पंडित अंकित शर्मा ने रावण वध के बाद श्रीराम का अयोध्यावासियों की ओर से किए गए भव्य स्वागत का प्रसंग सुनाया। इसके बाद दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने मंदिर परिसर में दीप जलाए। आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। वहां संयोजक पीयूष अग्रवाल नागलिया, कौशलेश गुप्ता, शालीन जैन, पीयूष अग्रवाल, कुमुद अग्रवाल, सुरेन्द्र कपूर, मंदिर व्यवस्थापक पं. मनोज कुमार शर्मा, महेंद्र गुप्ता लोहिया व शालीन जैन आदि थे। संवाद