फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्वरित गति से पूरा करें एफएसटीपी का निर्माण : डीएम

विज्ञापन
रुद्रपुर में अ​धिकारियों की बैठक करते डीएम उदयराज सिंह। सू.वि.
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने अमृत योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन फीकल स्लज एवं ट्रीटमेंट प्लांट (एफएसटीपी) के निर्माण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने जल निगम के अभियंताओं व कार्यदायी संस्था को एफएसटीपी का निर्माण त्वरित गति से करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि योजना के तहत जो भी अवशेष धनराशि शासन स्तर पर लंबित है उसके लिए अभियंता सिविल व मैकेनिकल विभागाध्यक्ष से तुरंत पत्राचार करें तथा उसकी प्रति जिला कार्यालय को भी उपलब्ध कराएं। ताकि जिला कार्यालय से भी योजना धनराशि उपलब्ध कराने के लिए प्रमुख सचिव शहरी विकास व प्रबंध निदेशक को पत्र लिखा जा सके। कार्यदायी संस्था के प्रबंधक सीबी सिंह ने बताया कि रुद्रपुर एफएसटीपी का सिविल कार्य पूर्ण किया जा चुका है। मैकेनिकल कार्य किया जाना है तथा नौ माह से टेस्टिंग कार्य किया जा रहा है। बताया कि ऑपरेशन एवं मेंटीनेंस का बांड अभी नहीं हुआ है। प्रबंधक ने बताया कि एफएसटीपी संचालन के लिए 50 केवी का सोलर सिस्टम प्लांट तैयार कर लिया गया है। बैठक में नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, अधीक्षण अभियंता प्रणय पुरोहित, सुधीर कुमार, शिवम द्विवेदी, अजय बंसल, पीसी पांडे, सीबी सिंह व विष्णु प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें