खटीमा। बिचपुरी में बीते दिनों हुई सड़क दुर्घटना की शिकायत पूर्व ग्राम प्रधान भगवान जोशी ने सीएम पोर्टल में की है। उन्होंने बताया कि चकरपुर वाया बिचपुरी नौगवानाथ बगियाघाट मार्ग पर विगत कई वर्षों से अतिक्रमण किया गया है। इससे 30 ग्राम सभाओं को जोड़ने वाली अति महत्वपूर्ण सड़क लोगों के लिए जानलेवा बनती जा रही है। जोशी ने सीएम पोर्टल में शिकायत करते हुए संबंधित विभाग व अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है।