फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड बोर्ड की सुधार परीक्षा मेें बैठे 564 बच्चे

Tue, 08 Aug 2023 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर में सुधार परीक्षा के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी। -संवाद
विज्ञापन
जिले में आठ केंद्रों पर हुई सुधार परीक्षा, 42 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित
विज्ञापन


रुद्रपुर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से पहली बार आयोजित हुई सुधार परीक्षा में पहले दिन 564 विद्यार्थी बैठे, जबकि परीक्षा के लिए पंजीकृत 42 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। सुधार परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए कुल आठ परीक्षा केंद्रों में कुल 4299 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। पहले दिन हाईस्कूल में हिंदी और इंटरमीडिएट में हिंदी, कृषि हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत की परीक्षा थी।
विज्ञापन

रुद्रपुर के जनता इंटर कॉलेज और गुरुनानक बालिका इंटर काॅलेज में बनाए गए केंद्रों में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक परीक्षा आयोजित हुई। डीईओ माध्यमिक डीएस राजपूत ने बताया कि जिले के सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। सीईओ कार्यालय में सुधार परीक्षा को लेकर कंट्रोल रूम बनाया गया है। सुधार परीक्षा 12 अगस्त तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें