बाजपुर/केलाखेड़ा। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने गांव शिवपुरी बूथ और गंगापुर बूथों का निरीक्षण किया। एक प्रत्याशी और उसके समर्थकों ने आईजी से गलत आधार कार्ड से कुछ लोगों के मतदान करने की शिकायत की। जिस पर आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने प्रत्याशियों और उनके एजेंटों को किसी भी मतदाता के आधार कार्ड पर संदेह होने की स्थिति में पीठासीन अधिकारी को शिकायत करने के लिए कहा। वहां पर एसपी अभय सिंह, एसडीएम बाजपुर डॉक्टर अमृता शर्मा, सीओ दीपक सिंह, कोतवाल प्रवीण कोश्यारी, तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट बेरिया दौलत चौकी इंचार्ज नरेश सिंह मेहरा आदि मौजूद रहे।