फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आयो रे फागुनवा ब्रज के आंगनवा में..

Wed, 01 Mar 2023 10:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मैत्री विहार में हुई महिलाओं की बैठकी होली, होली गीतों पर थिरकीं महिलाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। आज बिरज में होली रे रसिया, आयो रे फागुनवा, ब्रज के आंगनवा में होली गीत पर महिलाओं ने नृत्य किया। बुधवार को आनंद विहार कालोनी और मैत्री विहार कालोनी में महिलाओं ने खूब होली खेली। फुलसुंगा रोड स्थित मैत्री विहार कालोनी में बैठकी होली का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान बुजुर्ग और नवविवाहित महिलाओं ने ढोलक की थाप पर फागुन के दिन चार, रसिया न मारा रे, मेरे नैनन में डाला है गुलाल, सैंया साड़ी हमारी रंगाई क्यों न दी, चुनरिया कैसे भीग गई..लाल गुलाबी रंग डारो रे, मत फेंको अबीर गुलाल, कामिनी भर-भर मारत रंग आदि होली गीतों से होली के सभी रंग बिखेर दिए। इस दौरान रीता जोशी, लीला दनाई, मंजू दनाई, सुनीता पांडेय, सुधा जोशी, रेखा जोशी, किरन जोशी, सुनीता चंद, रेखा पाठक, जानकी आदि थीं। इधर, आनंद विहार काॅलोनी में महिलाओं ने अबीर गुलाल उड़ाकर खूब होली नृत्य किया। महिलाओं ने होली के दिन दिल खिल जाते हैं, रंगों में रंग मिल जाते हैं.., रंग बरसे भीगे चुनर वाली आदि होली के बॉलीवुड गीतों में नृत्य किया। वहां माधवी भट्ट, पुष्पा बजेठा, मंजू भट्ट, भावना भट्ट, रीता जोशी, बसंती भट्ट, शोभा मेहरा, ज्योति बाफिला, हीरा बोरा आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें