फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने मानसून कालीन लंबी दूरी गस्त अभियान चलाया

विज्ञापन
नानकमत्ता में पैदल गश्त अभियान चलाते वन कर्मी। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
नानकमत्ता। दक्षिणी जौलासाल वन रेंज मे वन कर्मियों ने मानसून कालीन लंबी दूरी पैदल गश्त अभियान चलाया। रेंजर विजय भट्ट के निर्देशन में अनुभाग अधिकारी रघुवर सिंह मनौला के नेतृत्व में टीम ने सुतलीमठ कक्ष संख्या तीन, चार, पांच, छह तथा आठ एवं वन दरोगा चंदन सिंह खाती के नेतृत्व में पूर्वी जौलासाल अनुभाग तक गश्त की। वन कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों ने किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी विभाग को देने की अपील की। वहां पर जितेंद्र सिंह बोरा, हरीश नेगी, महिपाल सिंह, महेश चंद्र आर्य, मोहन भट्ट, चरण सिंह, सुरजीत सिंह, पानदेव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें