खटीमा। 57वीं वाहिनी मुख्यालय सितारगंज के निर्देशानुसार भारत चीन के मौजूदा हालातों के मद्देनजर मेलाघाट एवं नेपाल एपीएफ ने संयुक्त गश्त की। गश्त का नेतृत्व मेलाघाट के प्रभारी निरीक्षक पुष्कर सिंह धामी और नेपाल एपीएफ के एएसआई भूपेंद्र थापा ने किया। प्रभारी निरीक्षक धामी ने बताया कि संयुक्त गश्त में सीमा पर बने पिलर के आसपास के ग्रामीणों से कई जानकारियां हासिल की गई। लोगोें से राष्ट्र विरोधी तत्वों के प्रति सचेत रहने की अपील की गई। गश्त के दौरान टीम को कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली।